Dhanbad News: जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त, सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
शौचालय निर्माण और प्रोविडेंट फंड का भुगतान
धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एगारकुंड प्रखंड की तंबाकू फैक्ट्री से प्रदूषण, अवैध आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, जमीन अतिक्रमण, पीएफ-ग्रेच्युटी भुगतान और शौचालय निर्माण से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच और निष्पादन के निर्देश दिए।
धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
जनता दरबार में शौचालय निर्माण, प्रोविडेंट फंड एवं ग्रेच्युटी भुगतान, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, जमीन अतिक्रमण हटाने, तालाब सौंदर्यीकरण तथा गलत तरीके से बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को रोकने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा जमीन की प्रकृति एवं स्वरूप परिवर्तन तथा एगारकुंड प्रखंड के काली माटी पंचायत में तंबाकू फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत भी लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
