Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण

24 घंटे सेवा देने वाली एएनएम प्रमिला सिन्हा के समर्थन में उतरा पूरा गांव

Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण
(फ़ोटो)

हजारीबाग जिले के बड़कागाँव प्रखंड की तलसवार पंचायत के ग्रामीणों ने एएनएम कुमारी प्रमिला सिन्हा के संभावित तबादले को रुकवाने के लिए सांसद मनीष जायसवाल से गुहार लगाई है। ग्रामीणों और सहिया बहनों का कहना है कि प्रमिला सिन्हा सरकारी समय सीमा से परे जाकर 24 घंटे ग्रामीणों की सेवा के लिए उपलब्ध रहती हैं। उनके समर्पण के कारण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेषकर बिरहोर परिवारों के लिए, अत्यंत सुदृढ़ हुई है। सांसद ने ग्रामीणों की इस भावुक मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

हजारीबाग: जिले के बड़कागाँव प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत के ग्रामीणों ने आज एक अनूठी मिसाल पेश की है। आमतौर पर लोग सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली की शिकायत लेकर जन प्रतिनिधियों के पास जाते हैं, लेकिन यहाँ मामला बिल्कुल उलट नजर आया। पलाण्डु गाँव के ग्रामीण और सहिया साथी अपने क्षेत्र की एएनएम कुमारी प्रमिला सिन्हा के प्रति अपना प्रेम और सम्मान जताते हुए उनके संभावित तबादले को रुकवाने की मांग लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से उनके सांसद सेवा कार्यालय में मिले और उन्हें एक भावुक मांग पत्र सौंपा।

सांसद को दी गई जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि आयुषमान आरोग्य मंदिर, पलाण्डु में पदस्थापित कुमारी प्रमिला सिन्हा का कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। हालाँकि सरकारी नियमों के अनुसार उनकी ड्यूटी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है, लेकिन प्रमिला सिन्हा ने कभी भी अपनी सेवा को समय की पाबंदियों में नहीं बांधा। वे गाँव में 24 घंटे तत्पर रहकर ग्रामीणों की सेवा करती हैं और आधी रात को भी किसी की तबीयत बिगड़ने या आपात स्थिति आने पर तुरंत सहायता के लिए उपलब्ध रहती हैं। उनके इसी समर्पण के कारण पूरे तलसवार पंचायत की जनता उनके कार्य से अत्यंत संतुष्ट है।

ग्रामीणों और सहिया बहनों ने सांसद मनीष जायसवाल से गुहार लगाते हुए स्पष्ट किया कि प्रमिला सिन्हा के खिलाफ किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत नहीं है और उनके जैसे समर्पित स्वास्थ्य कर्मी का वहाँ बने रहना क्षेत्र के हित में है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि उनका स्थानांतरण किया जाता है, तो इस पंचायत क्षेत्र के बिरहोर गाँव सतबहिया सहित अन्य गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों और सहियाओं की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात करने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।  मौके पर भाजपा नेता जयनारायण मेहता और पारसनाथ महतो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम