Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
प्रत्येक शनिवार को थानों में होगा पुलिस संबंधी शिकायतों का निपटारा
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने 5 मई को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, केसीसी और प्रमाण पत्र निर्गमन से संबंधित 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि प्रखंड स्तर पर भी प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को समाधान दिवस तथा शनिवार को थाना दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्देश दिया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही पारदर्शी और त्वरित न्याय दिलाना है।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 5 मई को उपायुक्त कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं दाखिल-खारिज, जाति, आय, आवासीय एवं स्थानीय प्रमाण-पत्र निर्गमन एवं सुधार, पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), मनरेगा, कृषि ऋण माफी, फीस माफी,केसीसी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान सहित अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपायुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, जटिल एवं लंबित मामलों को नियम-संगत कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता की समस्याओं के निराकरण के दिन के रूप आयोजन करने का निर्देश दिया है ताकि आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हो सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
