Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

शिशु वाटिका के बच्चों के लिए बारह व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई

Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

Sahibganj स्थित विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

साहिबगंज: विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में शिशु वाटिका (कक्षा अरुण, उदय, प्रभात) के भैया/बहन के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित, शिशु वाटिका की साहिबगंज विभाग प्रमुख किरण कुमारी गुप्ता, सह प्रमुख निर्मला कुमारी, टीनू कुमारी एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

शिशु वाटिका प्रमुख किरण कुमारी गुप्ता ने अभिभावकों को शिशु वाटिका की बारह व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से कक्षा के भैया/बहनों का पठन-पाठन अधिक प्रभावी और रोचक ढंग से संचालित किया जाता है, जिससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक और सांस्कृतिक विकास होता है।

सह प्रमुख निर्मला कुमारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रतिदिन घर का बना हुआ पौष्टिक आहार ही टिफिन में दें। उन्होंने कहा कि कक्षाएं क्रियात्मक विधि से संचालित होती हैं और इसमें अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। घर और विद्यालय के समन्वय से ही बच्चों की नींव मजबूत बनती है।

वहीं, प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भैया/बहन नियमित रूप से समय का पालन करें एवं मोबाइल, टीवी से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को दिवस के अनुसार निर्धारित वेष में ही विद्यालय भेजें। शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और संस्कार पक्ष पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों के पहले गुरु होते हैं। गोष्ठी में कुल 40 अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Read More.. Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा संपन्न, पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी
Koderma News: भीषण आग से हड़कंप, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
वर्ल्ड अर्थ डे पर साहिबगंज में बड़ा जागरूकता अभियान, “स्वच्छ पर्यावरण” का संकल्प
Ranchi News: बंगाल चुनाव प्रचार पर सियासी घमासान, राजद प्रवक्ता कैलाश यादव का भाजपा पर हमला
Sahebganj News: महिला आक्रोश रैली’ में राजमहल से 500 कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भाजपा की बैठक में बनी रणनीति
दिल्ली पुलिस में बड़ा घोटाला: हेड कॉन्स्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
पहलगाम हमले की बरसी पर ‘आतंकिस्तान’ ने फिर उगला जहर, शहबाज शरीफ के मंत्री ने भारत से मांगे सबूत
Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन
लू का कहर: गिरिडीह प्रशासन ने जारी की सावधानी और बचाव गाइडलाइन
Dumka News: संसद विवाद पर ढुल्लू महतो का बड़ा हमला, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप