Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल के 'रत्न': डॉक्टर बने दो सगे भाई-बहन, विद्यालय ने किया भव्य सम्मान

मिठाई और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रबंधन ने बढ़ाया मेधावी पूर्व छात्रों का हौसला।

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल के 'रत्न': डॉक्टर बने दो सगे भाई-बहन, विद्यालय ने किया भव्य सम्मान
(फोटो)

सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया ने अपने दो मेधावी पूर्व छात्रों, डॉक्टर प्रिया कुमारी और डॉक्टर प्रिंस कुमार को सम्मानित किया। एक ही परिवार के इन दोनों भाई-बहन ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह के दौरान निदेशक प्रमोद कुमार और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं डॉक्टरों ने जूनियर छात्रों को सफलता के लिए 'त्याग और मेहनत' का गुरुमंत्र दिया।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया ने डॉक्टर बने अपने दो पूर्व छात्रों को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया। इनमें डॉक्टर प्रिया कुमारी और डॉक्टर प्रिंस कुमार के नाम शामिल हैं। दोनों के पिता मनोज कुमार श्रीवास्तव और मां आनंदी देवी हैं। प्रिया कुमारी सेक्रेड हार्ट स्कूल में 2013 बैच और प्रिंस कुमार 2015 बैच के छात्र रहे हैं। दोनों बचपन से ही मेधावी और जिज्ञासु प्रवृत्ति के छात्र रहे हैं। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा और उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने दोनों को बुके और प्रशस्ति पत्र देकर तथा मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल का इतिहास उपलब्धियां से भरा रहा है। 

इसी कड़ी में दो और नाम जुड़ गए हैं। उन्होंने दोनों छात्रों की सराहना की और कहा कि दोनों बच्चे शुरू से ही मेधावी, जिज्ञासु और अनुशासन प्रिय रहे हैं। निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रिया कुमारी का रुझान विज्ञान के प्रति शुरू से ही रहा है। 2013 में उसके द्वारा बनाया गया मॉडल नेशनल लेवल तक गया था। कार्यक्रम में उपस्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए डॉक्टर प्रिया कुमारी और प्रिंस कुमार ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत और त्याग जरूरी है। छोटी-छोटी खुशियों का त्याग कर ही हम बड़ी उपलब्धियां को हासिल कर सकते हैं। 

उन्होंने विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार को अभिभावक की तरह बताया और कहा कि  उनके डॉक्टर बनने में इस विद्यालय का विशेष योगदान रहा है। दोनों छात्रों ने विद्यालय के प्रति आभार जताया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को दोनों से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में शगुफ्ता परवीण, सत्येंद्र कुमार सिंह, शुभम झा, कामिनी सहाय, मनोज पाण्डेय सहित क्लास टेन के कई बच्चे मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप