Bokaro News: ट्रेजरी घोटाला: ₹3.15 करोड़ की गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट गिरफ्तार

पुलिस उप निरीक्षक के नाम से निकाली गई राशि

Bokaro News: ट्रेजरी घोटाला: ₹3.15 करोड़ की गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट गिरफ्तार

Bokaro ट्रेजरी से वेतन मद में ₹3.15 करोड़ की गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। Ajay Nath Jha के निर्देश पर जांच के दौरान आरोपी अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

बोकारो : बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त  अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर  गुलाब चंद उरांव द्वारा संबंधित मामले में बी.एस.सिटी थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई।

जांच के क्रम में कोषागार अभिलेखों एवं बैंक खातों से प्राप्त विवरणियों का परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया। टीओ के जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त राशि का स्थानांतरण पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा अपनी पत्नी के बैंक खाते में कराया गया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपित अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है तथा सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त स्वयं पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जानकारी हो कि, मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद उपायुक्त  अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। उन्हें निर्देशित किया था है कि सभी बिंदुओं की गहन जांच करते हुए तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही, जांच कार्य पूर्ण कर 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा था।उधर, अपर समाहर्त्ता  मो. मुमताज अंसारी की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उपायुक्त  ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश जारी किया।

Read More.. 4 साल बाद घर लौटा गुरवा, मां की दुआ और प्रयासों ने रचा चमत्कार

अपर समाहर्ता ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि उपेन्द्र सिंह के नाम पर वेतन मद में की गई निकासी सामान्य प्रक्रिया से मेल नहीं खाती और इसमें गंभीर अनियमितता की आशंका है। जिसके बाद डीसी ने मामले से संबंधित व्यक्ति और उससे जुड़े खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करने, विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मामले में संबंधित के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बोकारो को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

Read More.. Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप