Giridih News: उत्कृष्ट विद्यालय में नई छात्राओं का जोरदार स्वागत, शिक्षा को लेकर मिला नया संकल्प
छठी से नौवीं कक्षा की छात्राओं के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
Giridih के Sir J.C. Bose Mukhyamantri Balika Utkrisht Vidyalaya में ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Pramila Mehra मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गिरिडीह: मंगलवार को सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में वर्ग छठा सातवां आठवां और नवम में नामांकित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा और विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार और स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता कुमारी के साथ प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसके पहले तमाम अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य उपप्राचार्य और शिक्षकों ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।


आज के कार्यक्रम में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की परिकल्पना मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के वर्तमान लोकप्रियता और विद्यालय के इस रास्ते पर निरंतर बढ़ते शानदार कदम के बारे में अभिभावकों को बताया उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कहा विद्यालय परिवार आपके जीवन को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा आप संयमित और अनुशासित होकर अपने अध्ययन में लगे रहे।

झारखंड सरकार की इस योजना में मेधावी बच्चों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान किया है। वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा मैं विद्यालय की छात्रा रही हूं और उसके विकास के लिए हमें जो सहयोग करना होगा हम ईमानदारी पूर्वक करेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपने जीवन सवारने की प्रेरणा दी
कहा आपको कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा तभी आप अपने जीवन को सवार सकते हैं।
बतौर मुख्य अतिथि मेयर प्रमिलामेहरा ने भावपूर्ण शब्दों से विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया। कहा कि मैं भी इस विद्यालय की छात्रा रही हूं उस वक्त परिस्थितियों ऐसी नहीं थी। लेकिन दिल में जुनून था पढ़ने का इसलिए परिवार के सहयोग से मैं आज तक जीवन में आगे बढ़ते ही रहा।
आप लोग भी अपने जीवन का मकसद तय करें और उसको पूरा करने में ईमानदारी से मेहनत करें। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि आप अपनी बेटियों को दोस्त समझें ...बेटियां भटकेगी नहीं। उन्होंने विद्यालय कार्य की सराहना और विद्यालय की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का एक सपना का यह विद्यालय किसी भी प्राइवेट स्कूल से बेहतर है।
आगे हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले के टॉप 17 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक लक्ष्मी अग्रवाल मेयर प्रमिला मेहरा विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष श्वेता कुमारी और अरविंद कुमार सहित प्राचार्य ने संयुक्त रूप से उन विद्यार्थियों को सम्मानित कियाऔर होसला बढ़ाया विद्यालय के लिए गौरव का फल था जब 17 टॉपर्स में से 12 इस विद्यालय के विद्यार्थी रहे।
पूरे कार्यक्रम के बीच में विद्यार्थियों के अनुभव ,विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूरे कार्यक्रम का संचालन भी विद्यार्थियों के द्वारा निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र रहा है। विद्यार्थियों का तिलक चंदन और पुष्प वर्षा के साथ विद्यालय में स्वागत किया गया सभी विद्यार्थियों को toofee,जूस और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कॉपियां भी इसी वक्त दी गई और उनके अंदर एक विश्वास और भरोसे का माहौल पैदा करने का प्रयास प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और उसकी टीम के द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी तन मन से लगे थे और यह बिल्कुल उसी अनुरूप में अपने शानदार अनुभव के साथ उपप्राचार्य पपिया सरकार के धन्यवाद अपन के साथ समापन हुआ।
