Pakur News: फूलोपानी में बनेगा स्टेडियम: खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी

ग्रामसभा की सहमति से शुरू हुआ ऐतिहासिक विकास कार्य

Pakur News: फूलोपानी में बनेगा स्टेडियम: खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी
फूलोपानी गांव में प्रस्तावित स्टेडियम स्थल पर आयोजित ग्रामसभा की झलक

प्रखंड पाकुड़िया के पंचायत बड़ा सिंहपुर अंतर्गत ग्राम फूलोपानी में स्टेडियम निर्माण की पहल खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयासों से यह ऐतिहासिक कदम संभव हुआ है।

पाकुड़: हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी के सतत प्रयास एवं उनके अनुशंसा से प्रखंड पाकुड़िया, पंचायत बड़ा सिंहपुर के ग्राम फूलोपानी में स्टेडियम निर्माण की पहल सच में एक ऐतिहासिक कदम है।

यह सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि गांव के युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला मंच बनेगा। अब हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी भी बेहतर सुविधा, अभ्यास और अवसर के साथ अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे और जिला, राज्य ही नहीं बल्कि देश स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकेंगे।

ग्राम प्रधान जमीन हेमब्रम की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा, जिसमें जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, मुखिया कालेश्वर हेमब्रम, ठाकुर मुर्मू, श्रीनाथ सोरेन, जितिया देहरी, नरेश सोरेन, अभिनाश सोरेन, भतन सोरेन, सेथ सोरेन, प्रोमिला हांसदा, नानी मुर्मू विनय सोरेन सहित ग्राम फूलोपानी के 16 आना रैयत एवं जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति, इस पहल को और मजबूत बनाती है।

यह पहल युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और एकता को बढ़ावा देगी। गांव से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने का सपना अब और करीब होगा। हम सभी खेल प्रेमियों की ओर से विधायक जी का हार्दिक आभार और धन्यवाद। आशा है यह स्टेडियम आने वाले समय में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जन्म देगा और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

Read More.. गुम हुआ मोबाइल अब मिलेगा वापस! पाकुड़ पुलिस का अभियान जारी

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Ranchi News:  बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास
Giridih News: उत्कृष्ट विद्यालय में नई छात्राओं का जोरदार स्वागत, शिक्षा को लेकर मिला नया संकल्प
शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट
ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल
Palamu News: राज छुपाने के लिए दूसरी हत्या… आखिर कौन है ये बेरहम आरोपी?
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक पर टूटा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; रो-रोकर मदद मांगती रही लड़की
Pakur News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, फूलझिझरी ने जीता खिताब
मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज
झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3
गुवाहाटी पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मां कामाख्या से मांगा झारखंड का आशीर्वाद
Sahebganj News: गंभीर बीमार मरीजों को मिला सहारा, बोरियो में बांटे गए सहायता चेक
Sahebganj News: प्रवासियों के लिए खुशखबरी, उधना-मालदा समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें