गुम हुआ मोबाइल अब मिलेगा वापस! पाकुड़ पुलिस का अभियान जारी
जिले के कई थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद
पाकुड़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा Project Device अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। इस अभियान के तहत चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
पाकुड़: चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “Project Device” अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद मोबाइलों में नगर थाना से 8, महेशपुर से 3, लिट्टीपाड़ा से 1, मुफसिल से 2, हिरणपुर से 3, अमड़ापाड़ा से 1 तथा पाकुड़िया थाना से 3 मोबाइल शामिल हैं। सभी मोबाइल संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा धारकों को सुपुर्द किए गए।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 7 जनवरी 2026 को 5 मोबाइल तथा 19 मार्च 2026 को 19 मोबाइल, कुल 24 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
