Anshika Ambasta | Jharkhand & Bihar News hindi | Samridh Jharkhand
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read... झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Published On
By Anshika Ambasta
गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए झारखंड और बंगाल की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा को 07 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले 48 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब 2 फीट की बढ़ोतरी बताई गई है। फेरी सेवा बंद होने से रोजाना 3000 से 4000 यात्रियों के अलावा सैकड़ों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। किसानों, छात्रों, मरीजों और कारोबारियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
Published On
By Anshika Ambasta
इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को रेल सिविल डिफेंस की ओर से 190 लोको पायलटों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में दुर्घटना एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। रांची, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, डांगवापोसी, आद्रा, खड़गपुर, संतरागाछी और टाटानगर से लोको पायलट शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान ट्रायेज, CPR, रक्तस्राव रोकने, बैंडेज लगाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और गोल्डन आवर में किए जाने वाले जरूरी उपायों का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का मॉक ड्रिल भी हुआ। पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On
By Anshika Ambasta
बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदीब्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भी सभा को संबोधित करते हुए सुदीब्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों और उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
Published On
By Anshika Ambasta
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, बोकारो जोन गिरिडीह इकाई की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई। संस्था के सदस्य स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Published On
By Anshika Ambasta
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने भवनों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी और अन्य भवनों की भी सघन जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर उन्हें सील करने को कहा है। हादसे के मामले में भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है। Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
Published On
By Anshika Ambasta
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रांची, दिल्ली और कोलकाता समेत सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई कथित आपत्तिजनक कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कथित फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी जारी है। Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन
Published On
By Anshika Ambasta
नगर पंचायत क्षेत्र की बिजली कॉलोनी परिसर में मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद मसीहानी वॉलीबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। Lohardaga News: आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना पर लगा मेडिकल कैंप, हुई स्वास्थ्य जांच
Published On
By Anshika Ambasta
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के निर्देश पर 5 सितंबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, हिरही में मेडिकल कैंप लगाया गया। विद्यालय के बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना के बाद कैंप में बच्चों की ब्लड एवं स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार तत्काल उपचार किया गया। डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। Lohardaga News: शिक्षक दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने लूटी महफिल, गीत-नृत्य से शिक्षकों का किया सम्मान
Published On
By Anshika Ambasta
शहर के अग्रवाल मुहल्ला स्थित लिली किड्ज प्ले स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। Sahibganj News: आधी रात गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Published On
By Anshika Ambasta
जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साहिबगंज शहर, राजमहल, बरहरवा, तीनपहाड़, तालझारी और बरहेट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में विशेष पूजा, पंचामृत स्नान, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। ‘नंद घर आनंद भयो’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। BRAIN TECH COMPUTER CHATRO में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों को मिले कंप्यूटर प्रमाणपत्र
Published On
By Anshika Ambasta
BRAIN TECH COMPUTER CHATRO में शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। संस्थान के फाउंडर एवं डायरेक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कई विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस
Published On
By Anshika Ambasta
बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे ग्राम साथी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने का स्वागत किया है। संस्था ने इसे जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के लंबे संघर्ष और प्रयासों की वैश्विक मान्यता बताया। ग्राम साथी के निदेशक देवानंद कुमार के अनुसार, दुमका में सरकार और प्रशासन के सहयोग से करीब 700 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। About The Author
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
