विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

आरपीएफ और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

देवघर: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठभीला के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेठभीला निवासी सुनील राय (31 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेठभीला के पास पोल संख्या 295/6-8 डाउन रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना 12334 विभूति एक्सप्रेस के चालक द्वारा मधुपुर स्टेशन प्रबंधन एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मधुपुर के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार तथा मधुपुर थाना के एएसआई शशी राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाकर अपने कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बाद में परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सुनील राय के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। हालांकि, यह घटना आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरपीएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: न्यायालय की पहल से बचा परिवार, पति-पत्नी ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

इस दुखद घटना के बाद सेठभीला एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़

-मो. असलम की रिपोर्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन