Madhupur news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Published On
By Suman Kumari
मधुपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांधी चौक के समीप रेलवे के पुराने जर्जर क्वार्टर में छापेमारी कर आरोपितों के पास से 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध नशीला पदार्थ और ₹8,600 नकद बरामद किया। Deoghar News: बुनकरों को बाजार और ई-मार्केटिंग से जोड़ने पर जोर, मधुपुर में राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह
Published On
By Suman Kumari
मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनकर प्रशिक्षण केंद्र में झारखंड सरकार के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय की ओर से 12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि हस्तकरघा हमारी स्वदेशी पहचान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बुनकरों को आधुनिक तकनीक, डिजाइन, ब्रांडिंग, ई-मार्केटिंग और बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया। Deoghar News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने पर जोर
Published On
By Suman Kumari
मधुपुर में भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक ब्रह्म ऋषि आश्रम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार (भैया) ने की। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन
Published On
By Suman Kumari
झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने SKMU दुमका के कुलसचिव अब्दुल सत्तार से मिलकर मधुपुर महाविद्यालय एवं मधुपुर महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाएं, जूलॉजी विभाग में शिक्षक बहाली, समय पर परीक्षा परिणाम, नामांकन संबंधी समस्याओं का समाधान तथा बढ़ती छात्र संख्या के अनुसार सीट वृद्धि की मांग की गई। Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान
Published On
By Suman Kumari
मधुपुर के अग्रसेन भवन में रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अनुप कुमार गुटगुटिया ने अध्यक्ष और रोटेरियन प्रसाद चटर्जी ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब के योगदान की सराहना की। Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी
Published On
By Susmita Rani
मधुपुर रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर (टीटीआई) एस. सैन गुप्ता के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर रेलवे परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई
Published On
By Susmita Rani
मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था पर रोक लगाने के लिए रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही। मधुपुर के शिव मंदिर से आधा किलो चांदी का सर्प मुकुट चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
Published On
By Mohit Sinha
देवघर जिले के मधुपुर स्थित रामजस रोड के श्री गिरी शिव मंदिर से लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी का सर्प मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन ने मधुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। स्वच्छ मधुपुर अभियान को मिली नई रफ्तार, वार्ड-7 में घर-घर बांटे गए डस्टबिन
Published On
By Susmita Rani
मधुपुर नगर परिषद ने स्वच्छ मधुपुर अभियान के तहत वार्ड संख्या-7 के चांदमारी मोहल्ला में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों के बीच डस्टबिन का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन ने लोगों से घरों का कचरा निर्धारित डस्टबिन में रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और नियमित रूप से स्वच्छता कर्मियों को कचरा सौंपने की अपील की। मधुपुर में याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस, इमाम हुसैन की कुर्बानी का दिया गया संदेश
Published On
By Susmita Rani
मधुपुर के पनाहकोला में नवजवान कमेटी के तत्वावधान में मरहूम मेराज उर्फ़ टीपू के ईसाल-ए-सवाब के अवसर पर भव्य याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उलेमा-ए-किराम ने हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को इंसानियत, इंसाफ और सब्र का अमर संदेश बताया। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने युवाओं से पांच वक्त की नमाज़ पढ़ने और बिना दहेज शादी को बढ़ावा देने की अपील की विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठभीला के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेठभीला निवासी सुनील राय (31 वर्ष) के रूप में... अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
मधुपुर अंचल पुलिस निरीक्षक राउतू होनहांगा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए। 




