Deoghar News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने पर जोर
रविंद्र नाथ तिवारी बोले- भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता
मधुपुर में भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक ब्रह्म ऋषि आश्रम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार (भैया) ने की। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
देवघर: मधुपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मधुपुर ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को स्थानीय सीताराम डालमिया रोड स्थित ब्रह्म ऋषि आश्रम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार (भैया) ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण मंडल के प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी एवं प्रवासी कार्यकर्ता विशाखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर रविंद्र नाथ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्देशों के अनुरूप सक्रियता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाएं।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, राज नारायण यादव, फुलेश्वर मंडल, धनंजय रवानी, रविंद्र भैया, आनंद यादव, दिनेश यादव, पंकज दास, रामदेव झा, रंजीत वर्मा, अजय भैया, कमल शाही, दिनेश भैया, सरोज शाही, नवल चौधरी, महेंद्र दास, दीपक सिंह, पिंटू मंडल, अक्षय राय, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts


Latest News







