Hazaribagh News: कटकमसांडी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, हादसे में तीन लोग गंभीर घायल
हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपने निजी वाहन से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुँचाकर भर्ती कराया।
हजारीबाग: कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़गाँव चोपे, थाना सिमरिया (जिला चतरा) निवासी एतवा मुंडा एवं लेपा मुंडा तथा ग्राम मुरुमदाग, थाना इटखोरी निवासी शिव कुमार यादव की मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने भी सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा की त्वरित पहल और मानवता की मिसाल पेश करने वाले इस कार्य की सराहना की। लोगों का कहना है कि दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाना सराहनीय कदम है, जिससे समय पर इलाज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
फिलहाल अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







