Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया संबोधित
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नशा मुक्त युवा और विकसित भारत" वेबकास्ट का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा-निषेध की शपथ ली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री का वेबकास्ट कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का विषय था "नशा मुक्त युवा और विकसित भारत" का संकल्प। प्रधानमंत्री के स्क्रीन पर आते ही विद्यार्थियों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने कहा कि देश के युवा एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प लेकर इस नशा मुक्ति अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के युवाओं को मन और तन से स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्हें मादक पदार्थों की नशा से दूर रहना है।



इससे पूर्व विभावि के छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, नशा मुक्ति नोडल विभाग के अधिकारी डॉ सुकल्याण मोइत्रा तथा योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे ने सभा को संबोधित किया। माय भारत केंद्र के अधिकारी रूद्र शेखर ने उपस्थित सभी शिक्षकों को शॉल ओढ़ा के सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई जिसका विद्यार्थियों ने खूब आनंद उठाया। संत कोलंबा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ देवेंद्र एवं जी एम इवनिंग कॉलेज के डॉ उमेश ठाकुर ने नशा-निषेध पर शपथ पाठ कराया।
मौके पर यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा, विश्वविद्यालय के रूसा/पीएम-उषा के समन्वयक डॉ अरुण कुमार मिश्रा, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुजूर, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार, अन्नदा महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ सुचोरिता घोष, प्रबंधन विभाग के डॉ सीताराम के अलावे स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवक, एनएसएस के सोनू कुमार तथा यूसेट, विधि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


