Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
कांवरियों को मिलेगा बिल्कुल मुफ्त आवासन सुविधा
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर देवघर के बाघमारा और कोठिया में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। इस टेंट सिटी में सीसीटीवी सुरक्षा, हेल्प डेस्क, बेड, आरओ पानी, शौचालय और मोबाइल चार्जिंग जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 शुरू होते हीं देवघर में कांवरियों का आगमन शुरू हो गया है। ऐसे में कई बार यहां के होटलों, धर्मशालाओं इत्यादि के पूरी तरह से भर जाने से श्रद्धालुओं को आवासन हेतु इधर-उधर घुमते देखा गया है और उनकी इसी कष्ट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के द्वारा देवघर में निःशुल्क टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, ताकि यहाँ आए कांवरियों को आवासन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके अलावे इस वर्ष यहां आने वाले कांवरियों हेतु बाघमारा में एक और कोठिया में दो चिन्हित स्थलों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया है। इन टेंट सिटी में थके-हारे कांवरियों को राहत मिलेगी, जिन्हें भीड़ की वजह से होटलों व धर्मशालााओं में जगह नहीं मिल पाता है।



राज्य सरकार व जिला प्रशासन की व्यवस्था को श्रद्धालुओं ने सराहा....
टेंट सिटी में विश्राम करने वाले कटिहार (बिहार) के शंकर, निवेश व आनंद बम से जब टीम जनसंपर्क विभाग के सदस्यों ने बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है। इसमें हमें होटल जैसा हीं आराम निःशुल्क उपलब्ध हो रहा है, जिससे हमारे व्यय में भी कमी आयी है। साथ हीं उन्होंने साफ-सफाई के साथ एक हीं स्थान पर निःशुल्क इतनी अच्छी सुविधाएं देने के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


