Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा

4 ग्राम ब्राउन शुगर और इलेक्ट्रॉनिक्स तौल बरामद

Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
(पाकुड़ ब्राउन शुगर छापेमारी)

पाकुड़ पुलिस ने मनिरामपुर में छापेमारी कर ब्राउन शुगर और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के साथ तस्कर सत्तार शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि बंगाल निवासी दो अन्य तस्करों की तलाश जारी है।

पाकुड़: पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में छापेमारी कर ब्राउन शुगर समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को 1 अगस्त को सूचना मिली थी कि मनिरामपुर निवासी सत्तार शेख अपने घर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

Jharkhand Govt Ad
दंडाधिकारी की मौजूदगी में एसआईटी ने मनिरामपुर स्थित सत्तार शेख के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि सत्तार शेख को मौके से पकड़ लिया गया। घर की तलाशी लेने पर 30 पुड़िया में पैक 6 ग्राम ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, 2,200 रुपये नकद, ब्राउन शुगर सेवन के लिए तैयार किया गया पात्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, छह बंडल प्लास्टिक पाउच, वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन तथा एक बंडल एल्यूमिनियम फॉयल बरामद किया गया।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 104/2026, दिनांक 1 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 एवं एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 21(ए) एवं 22(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सत्तार शेख को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संलिप्त बेलाल शेख एवं अब्दुल रौफ, दोनों निवासी चांदपुर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में