भाजपा जिला गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक
प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं ने किया मार्गदर्शन
गिरिडीह में भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण एवं महानगर इकाई की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ प्रबंधन, मजबूत बूथ कमेटियों के गठन और सभी शक्ति केंद्रों में संयोजक एवं कमेटी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
गिरिडीह: आज भारतीय जनता पार्टी जिला गिरिडीह ग्रामीण एवं महानगर की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय गिरिडीह में हुई।
बैठक में बूथ प्रबंधन, सशक्त और मजबूत बूथ कमिटी के साथ सभी शक्ति केंद्र के संयोजक और कमिटी बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा के साथ साथ जिला प्रभारी सरोज सिंह ग्रामीण, संजय सिंह महानगर, एवं प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शालिनी बैशखियार, बगोदर के विधायक नगेंद्र महतों, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जय प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण एवं महानगर क्रमशः महेंद्र कुमार वर्मा, रंजीत कुमार राय, महादेव दुबे,दीपक भारती सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल प्रवासी, एवं जिले का पदाधिकारी, के साथ साथ भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


