Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया मृतक का शव
कोडरमा में NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेंगाबाद निवासी अविनाश पांडे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए जिन्हें गश्ती पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया।
कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर शिवम पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी 25 वर्षीय अविनाश पांडे के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सरिया निवासी मनोज कुमार पांडे और शुभम पांडे के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक कोडरमा स्थित एक मंदिर में पूजा करने आए थे। देर रात घर लौटने के दौरान वे शिवम पेट्रोल पंप के पास एक होटल में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क किनारे जा गिरे। कुछ देर बाद गश्त कर रही कोडरमा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर घायलों पर पड़ी।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


