Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
दुमका के नोनीहाट स्थित +2 उच्च विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।
दुमका: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के अंतर्गत 21 जुलाई 2026 को रामगढ़ प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय रानी सोनवती, नोनीहाट में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर किशोरियों, को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक बनाना था।


कार्यक्रम में बताया गया कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के गतिविधि कैलेंडर के अनुसार जिले के चयनित विद्यालयों में प्रत्येक माह विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) द्वारा समन्वित सहयोग प्रदान किया गया। सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार, रामगढ़ प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका अर्पणा कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


