Dumka News: सचिव चंचला सोनी की उपस्थिति में किशोरियों को बांटे गए नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड
मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य पर हुई विस्तृत चर्चा
शिकारीपाड़ा के महुलपहाड़ी पंचायत सचिवालय में झारखंड विकास केंद्र द्वारा "सुरक्षित जीवन" कार्यक्रम के तहत मासिक धर्म स्वच्छता शिविर आयोजित कर 750 महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन बांटे गए।
शिकारीपाड़ा: प्रखंड स्थित महुलपहाड़ी पंचायत सचिवालय में सुरक्षित जीवन" कैंप का आयोजन, 750 महिलाओं व किशोरियों को मिले मुफ्त सैनिटरी नैपकिन झारखंड विकास केंद्र द्वारा "सुरक्षित जीवन" कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 750 महिलाओं एवं किशोरियों को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण किए गए।
इस कार्यक्रम में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित सैनिटरी पैड के उपयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। संस्था की सचिव चंचला सोनी, बीटीटी करुणा टुडू, मुखिया प्रिशिला सोरेन, उप मुखिया सुशीला हेंब्रम तथा सहिया साथियों ने महिलाओं को जागरूक किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

