Pakur News: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु

भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे भक्त

Pakur News: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु
(रबींद्र चौक उमड़ी भीड़)

पाकुड़ के राजापाड़ा स्थित श्री मदन मोहन मंदिर से भगवान मदन मोहन की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, जो रबींद्र चौक होते हुए कालीबाड़ी मैदान स्थित मासी बाड़ी पहुंची जहाँ भगवान सात दिनों तक विराजमान रहेंगे।

पाकुड़: जिले में भगवान मदन मोहन की ऐतिहासिक रथयात्रा गुरुवार को धार्मिक आस्था, परंपरा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। राजापाड़ा स्थित श्री मदन मोहन मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथयात्रा मुख्य सड़क, रबींद्र चौक होते हुए कालीबाड़ी मैदान स्थित मासी बाड़ी पहुंची।

पूरे मार्ग में श्रद्धालु "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर भक्तिरस में सराबोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान का रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे आयोजन पर नजर बनाए हुए थे। धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान मदन मोहन आगामी सात दिनों तक कालीबाड़ी मैदान स्थित मासी बाड़ी में विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात पारंपरिक उल्टा रथ यात्रा के साथ भगवान पुनः अपने मूल मंदिर लौटेंगे।

हर वर्ष आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक रथयात्रा पाकुड़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़ें: Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिस यूनिवर्स झारखण्ड दीपाली रिया ने की शिष्टाचार मुलाकात, मिला आशीर्वाद
Dumka News: सचिव चंचला सोनी की उपस्थिति में किशोरियों को बांटे गए नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड
Dumka News: बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा
Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा
Pakur News: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु
Pakur News: वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच रथ पर विराजमान हुए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे
Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत
Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा