Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत

अंधेरे में फर्श पर सोने से बचने की चेतावनी

Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत
(अस्पताल के बाहर परिजन)

साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीचक सरकंडा गांव में पढ़ाई के दौरान एक 13 वर्षीय किशोर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम सुनिश्चित करने की मांग की है।

साहिबगंज: बरसात के मौसम में जिले भर में सांप काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा मामला राजमहल थाना क्षेत्र के योगीचक, सरकंडा गांव से सामने आया है, जहां जहरीले सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान दयानंद चौरसिया के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को अभिषेक घर में खाट पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। अचानक बिजली चली गई। वह खाट से नीचे उतर कर दोबारा पढ़ाई करने लगा, तभी एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। इसके बाद अभिषेक ने जोर से आवाज देकर मां को घटना की जानकारी दी।    
  
आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सौरभ कुमार ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात किशोर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर काली पद गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों और ग्रामीणों के अनुसार, हर साल बरसात शुरू होते ही जिले में सांप काटने के मामले बढ़ जाते हैं। पानी भरने के कारण सांप बिलों से निकलकर घरों और खेतों में आ जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रात में अंधेरा होने पर टॉर्च का इस्तेमाल करें, घर के आस-पास जंगल-झाड़ साफ रखें और फर्श पर सोने से बचें।

डॉक्टरों की सलाह है कि सांप काटने पर घबराएं नहीं, तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें और झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि बरसात के मौसम में गांव-गांव में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर बचाव के तरीके बताए जाएं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: ‘जनता दरबार’ का आयोजन, डीसी ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा
Pakur News: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु
Pakur News: वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच रथ पर विराजमान हुए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे
Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत
Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति