Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से गूंजा क्षेत्र
पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा प्रशासनिक सुरक्षा के बीच धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर सुख-समृद्धि की कामना की।
पाकुड़: प्रखंड मुख्यालय पाकुड़िया में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद फूलों से सुसज्जित आकर्षक रथ पर विराजमान भगवान के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
रथयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा क्षेत्र "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से गूंज उठा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

