Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा
श्रद्धालुओं के बीच वितरित हुआ पावन महाप्रसाद
दुमका के मसलिया प्रखंड अंतर्गत गुमरो पंचायत में पारंपरिक आस्था के साथ भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा निकाली गई, जहाँ पंडित निमाई झा द्वारा संपन्न वैदिक अनुष्ठान के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
मसलिया: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमरो में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, बेलपत्र, दूध, दही सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कराई। इसके बाद मंदिर प्रांगण से भव्य रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु "जय जगन्नाथ, जय बलभद्र, जय सुभद्रा तथा हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जैसे जयघोष लगाते हुए पूरे गांव में रथ के साथ चले। गांव का भ्रमण करने के बाद रथ पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


