Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक की
सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्राप्त सभी 154 आवेदनों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के वंचित एवं योग्य लाभुकों तक इस योजना का लाभ प्राथमिकता पर पहुँचाया जाए।
गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकारी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गिरिडीह जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।
इस संबंध में हो रहे कार्यों की जानकारी देने के उपरांत जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके पश्चात बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि के लिए प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया। आवेदनों की समीक्षा के उपरांत कुल 154 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


