कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
विद्यार्थियों की मांग और हितों पर लिया गया विधिक निर्णय
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची ने स्नातक पाठ्यक्रमों (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को अंतिम रूप से बढ़ाकर 1 जुलाई 2026 तक कर दिया है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर के अनुसार, आवेदन तिथि बढ़ने के बावजूद अकादमिक कैलेंडर के तहत स्नातक के नए सत्र की कक्षाएं 3 अगस्त 2026 से ही प्रारंभ होंगी।
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु स्नातक के सत्र 2026 से 2030 और दो वर्षीय स्नातकोत्तर , सत्र 2026 से 2028 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि पूर्व में स्नातक, चार वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय ने दूसरी बार 16 जून 2026 तक आवेदन तिथि को विस्तारित किया था।
उसे पुनः विद्यार्थियों के आग्रह पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 1 जुलाई 2026 के संध्या 5 बजे तक आवेदन के लिए निर्धारित किया गया। कुलपति डॉ राजीव मनोहर के निर्देश पर इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई। इसके पूर्व गत 15 जून 2026 से विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर के सत्र 2026 से 2028 से संबंधित विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में नामाकंन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाने की शुरुआत कर दी गयी है।


डीएसडब्लू डॉ सर्वोत्तम कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 से सत्र 2028 के लिए विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया नआमंत्रित करने की शुरुआत कर दी गई है। विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए चांसलर पोर्टल से विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
जहां तक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रवेश की बात है तो 1 जुलाई को स्नातक के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत स्नातक की प्रतिभा सूची 6 जुलाई 2026 को प्रकाशित कर दी जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए लगभग 10 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए है जो कि विश्वविद्यालय के कुल स्नातक विषयों की सीटों से कई गुना अधिक है। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


