Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक ने जांची आगंतुकों की विधिक प्रोफाइल व रजिस्टर
हजारीबाग में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के सफल संचालन हेतु उपायुक्त हेमन्त सती के विधिक निर्देश पर कोर्रा क्षेत्र के होटलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह और डीएसपी अरमानुल हक के नेतृत्व में पुलिस ने मनोकामना और स्वागत पैलेस जैसे होटलों में ठहरने वालों का विधिक सत्यापन किया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रूपक कुमार सिंह, डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक, कोर्रा थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गत रात्रि कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न होटलों में ठहरे हुए व्यक्तियों का सत्यापन एवं जांच की गई।
जांच के दौरान होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को आगंतुकों का समुचित अभिलेख संधारित करने, पहचान पत्रों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। जांच अभियान के दौरान मनोकामना होटल, स्वागत पैलेस, होटल मीत मिलन, होटल वनांचल सहित अन्य होटलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


