अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण का सामूहिक विधिक संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज
(भाजपा की योग तैयारी)

झारखंड भाजपा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 595 मंडलों में युद्ध स्तर पर व्यापक आयोजन कर रही है। प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी के अनुसार, आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित तमाम शीर्ष नेता विभिन्न जिलों के विधिक शिविरों में शामिल होंगे।

रांची: 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को झारखंड भाजपा राज्य के सभी मंडलों में व्यापक रूप से मनाने की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। इसको लेकर झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी सांसदों, विधायकों एवम सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में योग दिवस संबंधी बड़े आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। झारखंड़ भाजपा के सभी 30 सांगठनिक जिला के अंतर्गत पड़ने वाले 595 मंडलों में प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं को योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भेजना निश्चित किया गया है। 

इस संबंध में झारखंड़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रांची महानगर के कार्यालय में योग करेंगे। वही बाबूलाल मरांडी ऑक्सीजन पार्क रांची, अर्जुन मुंडा घोड़ाबाँदा जमशेदपुर में, पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन धुर्वा मंडल रांची में, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जगरनाथपुर चाईबासा में, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पटेल पार्क हरमू मैदान, केंद्रीय महिला एवम बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी चन्द्रावती हाई स्कूल डोमचांच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आयुष मंत्रालय रांची में तथा झारखंड़ विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मंडल में योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पूरे राज्य में विभिन्न जिलों, मंडलों में अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी। 

गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। तब से हर साल यह दिन भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश और दुनिया के कई छोटे और बड़े संगठन भी अपने स्तर पर योग दिवस को धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी भी व्यापक तौर पर देखी जाती है। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
Koderma News: बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, लेकिन सुरक्षित बाहर निकले सभी यात्री
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज