विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई भव्य खेल प्रतियोगिता

विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
(रोशन थापा)

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड के रोशन थापा ने 'सीनियर बी' कैटेगरी के ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस वैश्विक प्रतियोगिता में 78 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए रोशन ने विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

रांची: झारखंड और पूरे देश के खेल जगत के लिए आज का दिन अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धियों भरा रहा। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 'प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' में झारखंड के बेहतरीन योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

यह हम सभी के लिए, विशेषकर रांची और पूरे झारखंड के लिए असीम गर्व का विषय है कि विश्व योगासन चैंपियनशिप के कड़े मुकाबलों के बीच रोशन थापा ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अद्भुत शारीरिक संतुलन और कठिन आसनों के बेहतरीन प्रदर्शन से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने इस वैश्विक प्रतियोगिता के 'सीनियर बी' कैटेगरी के ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट (Traditional Individual Event) में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। इस प्रतियोगिता में 78 देश के प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रोशन थापा की इस जादुई और ऐतिहासिक वैश्विक सफलता पर झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मुख्य सलाहकार बिपिन पांडे, कुणाल, ब्रजेश सिंह, संतोष शर्मा, डॉ. संतोषी साहू और पूजा सिंह ने पूरे एसोसिएशन की ओर से रोशन थापा को उनकी इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार