Hazaribagh News: सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-15 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न

तीनों वर्गों के फाइनल एवं तीसरे स्थान के मुकाबले कल 

Hazaribagh News: सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-15 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न
(उद्घाटन करतीं डीडीसी रिया)

हजारीबाग के ऐतिहासिक कर्जन ग्राउंड और न्यू स्टेडियम में 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीडीसी रिया सिंह ने किया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अंडर-17 बालक में चतरा-गिरिडीह, अंडर-15 बालक में रामगढ़-हजारीबाग और बालिका वर्ग में हजारीबाग-चतरा ने फाइनल में जगह बनाई।

हजारीबाग: झारखंड शिक्षा परियोजना, तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुमारी नीलम कुमारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) आकाश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो एवं रामगढ़ जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले न्यू स्टेडियम तथा अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले ऐतिहासिक कर्ज़न ग्राउंड में खेले गए।

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले दौर में चतरा ने बोकारो को सडन डेथ में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में गिरिडीह ने कोडरमा को 2-1 से पराजित किया, जबकि तीसरे मुकाबले में हजारीबाग ने रामगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। 

धनबाद की टीम को पहले दौर में बाई मिला। पहले सेमीफाइनल में चतरा और धनबाद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें चतरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गिरिडीह ने मेजबान हजारीबाग को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। अब इस वर्ग का खिताबी मुकाबला चतरा और गिरिडीह के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट

अंडर-15 बालक वर्ग के पहले दौर में रामगढ़ ने कोडरमा को 7-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में हजारीबाग ने बोकारो को 5-0 से हराया, जबकि गिरिडीह ने चतरा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। धनबाद की टीम को पहले दौर में बाई मिला। सेमीफाइनल में रामगढ़ ने धनबाद तथा हजारीबाग ने गिरिडीह को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। अब इस वर्ग का खिताबी मुकाबला रामगढ़ और हजारीबाग के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान

 अंडर-17बालिका वर्ग के पहले दौर में बोकारो ने गिरिडीह को 3-0 से, रामगढ़ ने धनबाद को 2-0 से तथा चतरा ने कोडरमा को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में मेजबान हजारीबाग ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बोकारो को 6-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में चतरा ने रामगढ़ 7-1 गोल से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला हजारीबाग और चतरा के बीच खेला जाएगा।

दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के फाइनल एवं तीसरे स्थान के मुकाबले मंगलवार को हजारीबाग के ऐतिहासिक कर्ज़न ग्राउंड में खेले जाएंगे, जहां प्रमंडल चैंपियन बनने के लिए टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में राज्य स्तर से प्रत्योनियोजित शिक्षकों के साथ मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील यादव, अनूप मेहता, मोहन रविदास, पवन कुमार, अभिनाश श्रीवास्तव, अभिनव गुप्ता, कुंवर कुमार, सागर कुमार, गोपाल राम, राहुल कुमार, उपेंद्र कुमार अग्रवाल, अमित कुमार, पंकज कुमार, किरण कुमारी, संजू कुमारी, चांदनी वर्मा, मनीष कुमार, विजय दास, प्रमोद दास, अनिल दास एवं मृत्युंजय कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी शिक्षकों,निर्णायकों एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश