सेंट जेवियर कॉलेज में हरियाली की गूँज: नगर निगम और 'प्रिज्मोलॉइन' के सहयोग से बांटे गए 100 फलदार पौधे
डायरेक्टर स्नेहा सिंघानिया और कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने युवाओं को किया प्रेरित
रांची के पुरुलिया रोड स्थित सेंट जेवियर कॉलेज में रांची नगर निगम और 'प्रिज्मोलॉइन' के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण सेमिनार सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार पौधे वितरित किए गए।
रांची: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुरुलिया रोड स्थित सेंट जेवियर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त का विशेष सहयोग रहा। नगर निगम और 'प्रिज्मोलॉइन' के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रिज्मोलॉइन एवं 1/3 कंपनी एनसीसी संत जेवियर कॉलेज के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने पर्यावरण के गिरते स्तर और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के समय में पेड़ सिर्फ हरियाली के लिए नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए जरूरी हैं।


इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर दीपक कुमार, अंडर ऑफिसर ईसा सिंह मुंडा, अंडर ऑफिसर सचिन सिंह और अंडर ऑफिसर निशांत कुमार सिंह सहित एनसीसी के कई कैडेट्स और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


