गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल
डाक विभाग के महानिदेशक और मुख्य पोस्टमास्टर जनरल को भेजा गया पत्र
सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क सिस्टम की सुविधा तत्काल शुरू करने की मांग की है।
गिरिडीह। सामाजिक एवं सूचना अधिकार (RTI) कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने भारत सरकार के डाक विभाग के महानिदेशक, नई दिल्ली तथा मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, झारखंड परिमंडल, रांची सहित डाकघर अधीक्षक, गिरिडीह को पत्र प्रेषित कर गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क (Speed Post Self Booking Kiosk System) की सुविधा अविलंब प्रारंभ करने की मांग की है।
खंडेलवाल ने कहा कि गिरिडीह जैसे महत्वपूर्ण जिला मुख्यालय में यह आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थानों को स्पीड पोस्ट कराने के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। इससे लोगों के समय की अनावश्यक बर्बादी होती है और कई बार रसीद निर्गत होने में भी तकनीकी एवं व्यवस्थागत कठिनाइयाँ उत्पन्न हो जाती हैं, जिससे आमजन को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने आशा व्यक्त की कि डाक विभाग जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, ताकि गिरिडीह जिले के लाखों नागरिकों को भी देश के अन्य प्रमुख शहरों की तरह आधुनिक, पारदर्शी एवं त्वरित डाक सेवाओं का लाभ मिल सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


