आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाई नियमितीकरण की मांग

आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
जे.पी. पांडेय (फाइल फोटो)

भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की लगभग 70 हजार आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि "पानी सिर से ऊपर बह रहा है" और झारखंड में कार्यरत आंगनवाड़ी महिला कर्मियों को नियमित सेवा एवं कानूनी अधिकार नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कानूनी अधिकार उपलब्ध होने के बावजूद झारखंड सरकार, एक समृद्ध राज्य होने के बाद भी, लगभग 50 वर्षों से गांवों में कुपोषण दूर करने का कार्य कर रही आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं देकर अन्याय कर रही है। उन्हें मिलने वाला अल्प मानदेय, पोषाहार मद की राशि, मोबाइल रिचार्ज, मकान भाड़ा, सीबीई मद की राशि तथा बच्चों के बीच वितरित किए जाने वाले राशन का भुगतान भी कई महीनों से लंबित है। इसके बावजूद आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उधार लेकर राशन खरीद रही हैं और कुपोषित बच्चों की सेवा कर रही हैं।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार अब तक इन महिला कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दे सकी है। उन्होंने कहा कि जब कोई आंगनवाड़ी सेविका या सहायिका सेवानिवृत्त होती है, तो उसे बिना किसी आर्थिक लाभ के केवल केंद्र नहीं आने का नोटिस थमा दिया जाता है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रांची हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक फैसले में कहा है कि यदि कोई अस्थायी या संविदाकर्मी राज्य सरकार के अधीन 15 वर्ष या उससे अधिक अवधि तक सेवा कर चुका है, तो उसे केवल नियमित नहीं होने के आधार पर पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता। न्यायालय के इस आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं भी पेंशन और ग्रेच्युटी की हकदार हैं। उन्हें इन लाभों से वंचित करना कानून के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें: भारतीय बच्चों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यूनाइटेड नेशंस (UN) में लॉन्च होगी किताब 'The Global Hearth', प्राची गुप्ता लेकर आईं बड़ा मौका

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य के लगभग 70 हजार आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को शीघ्र राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया तथा सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन एवं ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिला, तो बाध्य होकर झारखंड सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, भय और प्रशासनिक अव्यवस्था में निवेश के दावे केवल दिखावा: भाजपा

जय प्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अब शोषण की सभी सीमाएं पार कर चुकी है और हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है। इसके कारण पूरे झारखंड की आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिससे कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है और गांवों तथा शहरों के आम नागरिक भी इस आंदोलन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल