दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
कुंदा प्रखंड के बरवाडीह गांव की घटना, पूरे क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बरवाडीह गांव के एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो जिंदा सांप निगल लिए और तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों ने उसकी जांच की, जिसमें शरीर पर किसी विषैले प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई।
चतरा: झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो जिंदा सांप निगल लिए। इसके बाद वह तीसरे सांप को भी खाने की तैयारी में था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक दिया। बाद में उसने तीसरे सांप को मार दिया और उसे साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर पहुंच गया। मृत सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार, कुंदा प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह गांव निवासी बौद्ध भारती के 45 वर्षीय पुत्र बुधन भारती ने कथित रूप से दो जिंदा सांप निगल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उनकी जांच कर उपचार किया।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


