चतरा में वज्रपात से तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे; कई मवेशियों की भी गई जान
लावालौंग, मयूरहंड और सेवाल गांव में हुईं अलग-अलग घटनाएं
चतरा जिले में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लावालौंग, मयूरहंड और सेवाल गांव में हुई घटनाओं में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
चतरा: जिले में हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
लावालौंग के रिमी गांव में आम के बगीचे में बैठी किशोरी पूजा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मयूरहंड के महुगाई गांव में 44 वर्षीय सरोज देवी और सेवाल गांव में 50 वर्षीय सहदेव ठाकुर ने भी वज्रपात की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


