बोकारो
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने पुलिस और खनन अधिकारियों संग बैठक कर अवैध खनन पर रोक हेतु चेकनाका बनाने और टास्क फोर्स सेल गठित करने का निर्देश दिया। गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के गोमिया स्थित ओएनजीसी साइट बीके 11 के स्टोर रूम से कॉपर केबल, वेल्डिंग मशीन और सेंसर समेत कीमती सामानों की चोरी हो गई। जूनियर इंजीनियर शुभम गुप्ता के आवेदन पर गोमिया थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Published On
By Mohit Sinha
सीआईडी ने बोकारो के पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और वर्तमान एपीआरओ अविनाश कुमार को 10 सितंबर को रांची स्थित सीआईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस दिया है। गोमिया में ONGC के CBM प्लांट पर रैयतों का कब्जा: मुख्य गेट जाम, गहरा सकता है क्षेत्रीय व राष्ट्रीय ऊर्जा संकट
Published On
By Mohit Sinha
गोमिया के ONGC खुद्गड्डा CBM प्लांट का मुख्य गेट रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर जाम कर दिया है। प्लांट संचालन और ऊर्जा गंगा पाइपलाइन की गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Published On
By Anjali Sinha
दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों को सम्मानित किया और गुरु-शिष्य संबंध के महत्व को रेखांकित किया। Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह के दौरान नावाडीह की बुजुर्ग आंदोलनकारी हेमंती देवी ने उपायुक्त अजय नाथ झा से पेंशन संबंधी जानकारी ली। उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को हल करते हुए आंदोलन के संघर्षमयी अनुभवों को साझा किया और जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया। Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत मानव संसाधन विकास विभाग में एक सत्र आयोजित किया गया। इसमें 45 कर्मचारियों को एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट, वेंडर बिलिंग और केस स्टडीज के जरिए नैतिक व पारदर्शी कार्यप्रणाली के गुर सिखाए गए। झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उनके संघर्ष और त्याग को नमन: उपायुक्त
Published On
By Anshika Ambasta
झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में शनिवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार (टाउन हॉल), बोकारो में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने विभिन्न काउंटरों का भ्रमण कर आंदोलनकारियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड का गठन लंबे संघर्ष के बाद हुआ और आंदोलनकारियों का त्याग राज्य की पहचान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई से जुड़ा रहा है। बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Published On
By Anshika Ambasta
बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग की ओर से आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में एमएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सतर्कता विभाग के अधिकारियों तथा एमजंक्शन के प्रतिनिधियों समेत 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
Published On
By Anshika Ambasta
बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से 22 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सजगता को मजबूत करना था। सप्ताह के दौरान क्विज, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण, स्लोगन लेखन और पोस्टर डिजाइन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें अधिशासी एवं अनधिशासी वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उनके विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बताया। ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
Published On
By Mohit Sinha
ESL Steel Limited ने अपनी प्रमुख स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक सात HIV काउंसलिंग एवं टेस्टिंग कैंपों के माध्यम से 307 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं। ये शिविर शिखर पार्किंग प्लाजा, चिमनी पार्किंग और गरगा गेट के पास जिला स्वास्थ्य समिति एवं ICTC सेंटर-सदर अस्पताल, बोकारो के सहयोग से आयोजित किए गए। शिविरों में ट्रक चालकों, हेल्परों और दैनिक मजदूरों को गोपनीय HIV जांच एवं परामर्श के साथ HIV/AIDS की रोकथाम, संक्रमण, उपचार और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। Bokaro News: बीजीएच में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत निकली अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2026) के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अंग एवं नेत्रदान के महत्व की जानकारी देना और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना है। 2 सितंबर को बीजीएच परिसर से निकली रैली में चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान कॉर्निया दान के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। 