Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
भवन प्रमंडल को जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंदनकियारी स्थित स्टेडियम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को स्थल निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि रनिंग ट्रैक और गैलरी जैसी सुविधाओं को समय पर पूरा किया जा सके। इस बैठक का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध कराना है।
बोकारो: चन्दनकियारी स्थित स्टेडियम को लेकर एक समीक्षा बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने की। बैठक में स्टेडियम निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान सबसे पहले स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा और शेष कार्यों की जानकारी ली गई। इसके पश्चात स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं जैसे मैदान, रनिंग ट्रैक, दीर्घा (गैलरी) आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए स्वच्छ और सुगम वातावरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

