Koderma News: सांसद खेल महोत्सव 2025 का 23 सितंबर से आगाज़

Koderma News: सांसद खेल महोत्सव 2025 का 23 सितंबर से आगाज़
मौके पर शामिल नेतागण

महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, एथलेटिक्स जैसे आधुनिक खेलों के साथ-साथ लगोरी (सत्तूलिया/सात पत्थर) जैसे पारंपरिक खेलों को भी जोड़ा गया है।

कोडरमा: आगामी 23 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक यहां सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

खेल महोत्सव की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता भर नहीं है, बल्कि युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच उपलब्ध कराएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा की पहचान और उसे प्रोत्साहन देन, अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।

महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, एथलेटिक्स जैसे आधुनिक खेलों के साथ-साथ लगोरी (सत्तूलिया/सात पत्थर) जैसे पारंपरिक खेलों को भी जोड़ा गया है, ताकि नई और पुरानी दोनों पीढ़ियों के बीच खेल संस्कृति का सेतु बने।

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 

प्रेस वार्ता में विधायक अमित यादव, मुकेश जालान देवनाथ राणा नितेश चंद्रवंशी कृष्णा ब्रह्मपुरिया अरशद खान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन
ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, राजमहल में शांति समिति की अहम बैठक
बरहरवा रेल प्रशासन का सराहनीय कदम, प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर ठंडे पानी की सुविधा
Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब