Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश

ग्राम सभा और नुक्कड़ नाटक से बढ़ेगी जागरूकता

Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
(उपायुक्त ऋतुराज एवं अन्य)

कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर योजना के तहत 146 नए बच्चों के चयन को मंजूरी दी गई, जिससे अब जिले में कुल 366 बच्चे लाभान्वित होंगे। उपायुक्त ने बाल विवाह मुक्त अभियान और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अनाथ या गंभीर परिस्थितियों वाले बच्चों को समय पर सहायता मिल सके। साथ ही, बैठक में मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत जिले के 1.34 लाख से अधिक लाभुकों को जनवरी-फरवरी की ₹5000 की एकमुश्त राशि का भुगतान कर दिया गया है।

कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी के अंतर्गत 146 नए बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने हेतु समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। विदित हो कि वर्तमान में जिले में कुल 366 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। 

उपायुक्त ऋतुराज ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्पॉन्सरशिप योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी प्रखंडों के गांवों तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र एवं जरूरतमंद बच्चों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, ग्राम सभाओं के आयोजन तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया। बाल संरक्षण से संबंधित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा स्पॉन्सरशिप योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। 

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत सोशल वर्कर, आउटरिच कार्यकर्ता एवं संरक्षण पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जरूरतमंद एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों और उनके परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति का आकलन किया जाता है। जांच प्रतिवेदन तैयार कर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जिसके आधार पर समिति की अनुशंसा के पश्चात स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी द्वारा बच्चों को योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।स्पॉन्सरशिप योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करना है, जिनके माता-पिता नहीं हैं, जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिनके माता-पिता कारागार में हैं या जो गंभीर बीमारी (जैसे एचआईवी) से प्रभावित परिवारों से आते हैं। ऐसे बच्चों के पालन-पोषण और देखरेख के लिए इस योजना के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है। 

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति, कोडरमा में आवेदन समर्पित कर सकते हैं। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी सूचना दी जा सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनवरी एवं फरवरी माह की एकमुश्त राशि 5 हजार रुपये सभी लाभुकों को भुगतान कर दी गई है। वर्तमान में जिले में कुल 1,34,310 लाभुक इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, एलपीओ दिनेश पाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Koderma News : चंदवारा में भीषण सड़क हादसा, 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 10 घायल

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’