Koderma News : चंदवारा में भीषण सड़क हादसा, 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 10 घायल
हजारीबाग से बिहार जा रहा था एलपीजी टैंकर
कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित उरवां मोड़ के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हजारीबाग से बिहार की ओर जा रहा एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सवारी गाड़ी से टकरा गया और कई दुकानदारों व बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
कोडरमा: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

टैंकर पहले सवारी गाड़ी से टकराया, इसके बाद फुटपाथ पर दुकान लगाए बैठे कई दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार भी टैंकर की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया।
इलाज के दौरान 70 वर्षीय रूपलाल सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
