फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

“Her Era: Now and Beyond” थीम पर नारी नेतृत्व के नए युग की शुरुआत

फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी
WIPS के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन मुंबई में “Her Era: Now and Beyond” थीम के साथ किया गया। इस अधिवेशन में सीसीएल की 15 महिला कर्मियों ने महाप्रबंधक सुचंद्रा सिन्हा के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी की। महिला नेतृत्व, एआई, एमएल, प्रोफेशनल ग्रूमिंग, न्यूट्रिशन और उद्यमिता जैसे विषयों पर समृद्ध सत्र आयोजित किए गए।

रांची : फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में अपना 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया। WIPS सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें 91 सहभागी सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) एवं राष्ट्रीय बैंक कॉरपोरेट लाइफ सदस्य के रूप में जुड़े हैं। देशभर में लगभग 16,000 लाइफ सदस्य चार क्षेत्रों में विभाजित हैं। इस वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन WIPS वेस्टर्न रीजन द्वारा “Her Era: Now and Beyond” थीम के साथ आयोजित किया गया।

सीसीएल ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज कराई। सीसीएल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से विविध अनुशासनों और पदों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 15 महिला कर्मियों का दल भेजा गया, जिसका नेतृत्व महाप्रबंधक (ई एंड एम) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ने किया। यह सहभागिता कोल इंडिया की सहायक कंपनियों तथा उपस्थित अनेक सार्वजनिक उपक्रमों में सर्वाधिक भागीदारी में से एक रही।

अधिवेशन के दौरान महिला नेतृत्व पर समृद्ध एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। इनमें सुश्री अल्का मित्तल, पूर्व सीएमडी, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) एवं निदेशक (एचआर), ONGC सहित अन्य वक्ताओं द्वारा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान दिए गए। साथ ही “Nutrition Power to Progress”, प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं एटीकेट, एआई, एमएल और टेक्नोलॉजी की दुनिया जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। महिला उद्यमियों ने भी अपने नवाचार, संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्राएं साझा कीं। इलेक्ट्रिक स्कूटर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Ampere Vehicles की सीईओ तथा एग्रो क्षेत्र की युवा शोधकर्ता सुश्री रुचि जैन (Taru Naturals) ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर WIPS वेस्टर्न रीजन के सदस्यों द्वारा पृथ्वी संरक्षण हेतु स्थिरता की शपथ ली गई, जो इस अधिवेशन का विशेष आकर्षण रहा।

Read More.. Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास

सीसीएल की महिला प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय मंच से समृद्ध अनुभव, सशक्त नेटवर्किंग एवं व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त किया। यह सहभागिता उन्हें अपने कार्यस्थल पर नवीन ऊर्जा, बेहतर समझ और संगठनात्मक लक्ष्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

Read More.. Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप