Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश

CCTV की निगरानी में होगी वीडियोग्राफी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
(फोटो)

कोडरमा जिले में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने उच्च स्तरीय बैठक की। जिले के 18 केंद्रों पर कुल 7284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और कड़ी सुरक्षा के साथ कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया गया है।

कोडरमा: आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि जेपीएससी द्वारा आयोजित यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

इस परीक्षा के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। 

परीक्षा के दौरान दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखेंगे। उन्होंने परीक्षा पूर्व संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इनमें स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, जेनरेटर की उपलब्धता, साफ-सुथरे शौचालय एवं पर्याप्त बेंच-डेस्क की व्यवस्था शामिल है। साथ ही, सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित चरणों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए गए। 

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन जांच की जाएगी तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिन कर्मियों को परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है, उनका प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। कदाचार में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल सिंह सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम