बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
आईएमएफ विभाग में काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी गणेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान बीजीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रबंधन ने शोक जताया है।
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में ‘ए’ शिफ्ट में कार्य के दौरान पूर्वाहन में क्रेन संख्या 3 पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरने से मेसर्स नीरज इंटरप्राइजेज में कार्यरत पुरुलिया धूमडीह निवासी 37 वर्षीय संविदा कर्मी गणेश महतो घायल हो गया।
प्राथमिकी उपचार के लिए उसे तुरंत पहले प्लांट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहाँ से उसे बीजीएच रेफर किया गया। बीजीएच में इलाज़ के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। गणेश महतो के दुखद निधन पर बीएसएल प्रबंधन ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।नियोजन ओर मुआवजा देने की बात पर संचार प्रमुख मणि कांत धान ने कहा कि सेल के नियमानुसार किया जायेगा।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
