Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ ने की मुख्य समीक्षा
दुमका के रानीश्वर प्रखंड में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें कम प्री-एसआईआर मैपिंग वाले 13 मतदान केंद्रों के बीएलओ को दो दिनों के भीतर 85% मैपिंग पूरा करने और त्रुटियां सुधारने का निर्देश दिया गया।
रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित बैठक किया गया।
उक्त बैठक में प्री एस०आई०आर० मैपिंग के तहत कम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या 182, 184, 187, 190, 196, 198, 206, 209, 224, 225, 257, 258 एवं 260 के बी०एल०ओ० एवं संबंधित बी०एल०ओ० सुपरवाइजर को दो दिनों के अन्दर कम से कम 85 प्रतिशत मैपिंग करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी छूटे हुए मतदाता के घर-घर जाकर आवश्यक कागजात लेते हुए शत प्रतिशत मैपिंग करने का निदेश संबंधित बी०एल०ओ० को दिया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
