Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति

सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित हुई बैठक

Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
(फ़ोटो)

साहिबगंज के सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक में आगामी 18 मई 2026 को जिला मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और पीएफ-ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए आंदोलन में भारी संख्या में जुटने की अपील की।

साहिबगंज: सदर प्रखंड के सकरीगली रेलवे स्टेशन के समीप झारखंड मजदूर संघ, प्रजातांत्रिक की बैठक विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 मई 2026 को जिला मुख्यालय में होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। 

न्यूनतम वेतनमान की गारंटी, सभी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र, 8 घंटे की कार्य अवधि, पीएफ-ईएसआई की सुविधा और कार्यस्थल पर सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर 18 मई को जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में हजारों श्रमिक आज भी न्यूनतम वेतन से वंचित हैं। कई फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों में 12-14 घंटे काम लिया जाता है, लेकिन न नियुक्ति पत्र दिया जाता है न ओवरटाइम।  

राजकुमार यादव ने ईंट-भट्ठा, क्रशर, स्टोन माइंस, निर्माण कार्य और असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों से 18 मई के धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिक एकजुट होकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक उनका शोषण बंद नहीं होगा। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, धर्मेंद्र रजक, राजू रजक, संजय रजक, भोला यादव, कैलाश चौधरी, रतन मंडल, पंकज मंडल, मनोज पासवान, रंजीत कुमार, विशाल मंडल, शंभू मंडल, मधुराम, वीरू मंडल, मनोज मंडल समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और श्रमिक उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला