Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला

कोडरमा में खेले गए 8 मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच

Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला

कोडरमा में आयोजित क्रिकेट लीग का लीग स्टेज बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ समाप्त हो गया। पूरे दिन खेले गए 8 मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। माहेश्वरी स्ट्राइकर्स, अहिंसा वॉरियर्स, हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर्स और अन्य टीमों ने दमदार खेल दिखाया।

कोडरमा: दिल थाम देने वाले मुकाबलों के साथ लीग स्टेज का समापन हो गया। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। इस क्रम में बुधवार को कुल 8 लीग मैच खेले गए।

पहला मुकाबला अहिंसा वॉरियर्स और तुलसियान थंडर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अहिंसा वॉरियर्स ने 127 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी तुलसियान थंडर की टीम मात्र 42 रन पर सिमट गई।

इसके बाद माहेश्वरी स्ट्राइकर्स और रेडक्लिफ रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। माहेश्वरी स्ट्राइकर्स ने बिना विकेट खोए 117 रन बनाए। राज पच्चीसिया ने शानदार 93 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेडक्लिफ रॉयल्स की टीम अंत तक संघर्ष करती रही, लेकिन 98 रन पर सिमट गई।

अगला मुकाबला हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर्स और कामधेनु नेक्स्ट के बीच हुआ, जिसमें हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर्स ने 20 रनों से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: MVP बनने के बाद वैभव का बड़ा बयान- हर मैच में एक जैसी बल्लेबाजी नहीं हो सकती

इसके बाद धुरंधर और केकेसीएस मास्टर्स के बीच मैच खेला गया। धुरंधर ने 88 रन बनाए और केकेसीएस मास्टर्स को 72 रन पर रोकते हुए 15 रनों से मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में किशोरी ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक तनाव की बात

फिर माहेश्वरी स्ट्राइकर्स और कामधेनु नेक्स्ट के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें कामधेनु नेक्स्ट ने 2 विकेट से जीत हासिल की।

इसके बाद धुरंधर और तुलसियान थंडर के बीच बेहद लो-स्कोरिंग मैच खेला गया। धुरंधर की टीम मात्र 19 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसियान थंडर को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और टीम ने 4 विकेट खोकर 20 रन बनाए।

अहिंसा वॉरियर्स और केकेसीएस मास्टर्स के बीच हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेसीएस मास्टर्स ने 92 रन बनाए। जवाब में अहिंसा वॉरियर्स की टीम 74 रन ही बना सकी।

दिन का आखिरी मुकाबला हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर्स और रेडक्लिफ रॉयल्स के बीच खेला गया। यह इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर्स ने 89 रन बनाए, जबकि रेडक्लिफ रॉयल्स की टीम 88 रन पर रुक गई।

महिलाओं के मुकाबले भी रहे आकर्षण का केंद्र

महिलाओं के बीच भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। अहिंसा क्वींस और सी वॉरियर्स के बीच दो मैच आयोजित हुए।

पहले मुकाबले में सी वॉरियर्स ने 65 रन बनाए। जवाब में अहिंसा क्वींस ने 9 ओवर 3 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरे मुकाबले में सी वॉरियर्स की टीम 54 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अहिंसा क्वींस ने 9 ओवर में मुकाबला जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा,
“सभी मैचों का सार एक ही है — जीतेगा तो मारवाड़ी युवा मंच।”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां