Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय

सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी

Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
(फ़ोटो)

बोकारो जिला कृषि कार्यालय के तत्वावधान में नावाडीह के कृषक पाठशाला परिसर में जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, जिप सदस्य फुलमती देवी और बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम समेत कई अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। कार्यशाला में वैज्ञानिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को धान, मक्का व दलहन की वैज्ञानिक खेती, कीट नियंत्रण, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और पशुपालन से आय बढ़ाने के आधुनिक तौर-तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

नावाडीह: जिला कृषि कार्यालय के तत्वावधान में नावाडीह स्थित कृषक पाठशाला परिसर में जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं कृषि आधारित आय के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य फुलमती देवी, जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, जिला गव्य विकास सह जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. असीम, कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सुष्मा सरोज, भूमि संरक्षण पदाधिकारी शशि रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेम्ब्रम तथा आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद ने किसानों को खरीफ मौसम में धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन जैसी फसलों की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बुआई, उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक उपाय अपनाने चाहिए, जिससे उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं, बीज वितरण, अनुदान एवं कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की भी जानकारी दी। जबकि जिप सदस्य फुलमती देवी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। 

उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर होने की अपील की। जिला गव्य विकास एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. असीम ने किसानों को पशुपालन, डेयरी एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों को खेती के साथ जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिश्रित खेती और पशुपालन किसानों की अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सुष्मा सरोज ने खरीफ फसलों में लगने वाले रोगों एवं कीटों की रोकथाम, जैविक खेती, मृदा परीक्षण तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए खेती करने के वैज्ञानिक उपाय भी बताए। भूमि संरक्षण पदाधिकारी शशि रंजन ने जल संरक्षण, मृदा संरक्षण एवं खेतों में नमी बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने किसानों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और कहा कि प्रशासन किसानों के हित में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं नई कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि किसान आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याएं साझा कीं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में खरीफ फसल उत्पादन बढ़ाने, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण एवं आय वृद्धि के विभिन्न उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा

मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम बबलू सिंह, बिनोद जयसवाल, तारकेश्वर महतो, सारजन कुमार, कुल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम