Koderma News: रोटरी क्लब में असेंबली आयोजित: मानवता की सेवा का लिया संकल्प
जिला गवर्नर नम्रता ने रोटरी को बताया सेवा का सर्वश्रेष्ठ मंच
झुमरीतिलैया में रोटरी क्लब कोडरमा की असेंबली आयोजित हुई, जहाँ जिला गवर्नर नम्रता ने रोटरी को मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम बताया। अध्यक्ष संतोष सिन्हा के नेतृत्व में सत्र 2025-26 की भविष्यगामी सेवा योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कोडरमा: सत्र 2025- 26 के अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा के अध्यक्षता में झुमरीतिलैया स्थित रामेश्वरम होटल में रोटरी क्लब कोडरमा की क्लब असेंबली का आयोजन हुआ राष्ट्रगान से सभा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिन्हा ने की वही मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता एवं विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर जॉन 9 नवीन कुमार सिन्हा नवादा थे अध्यक्ष संतोष सिन्हा एवं सचिव संदीप सिन्हा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया सभी रोटेरियन सदस्यों का स्वागत कर सेवा कार्य का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि का परिचय रोटेरियन शैलेश दारूका ने किया युवा रोटेरियन कोषाध्यक्ष गौरांग पुजारा प्रतीक जैन पांडया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया सत्र के सभी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने अपने अपने क्षेत्र के कार्य योजना को बताया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश जैन महेश दारूका कुमार पुजारा कैलाश चौधरी अजय अग्रवाल माला दारूका धर्मेंद्र प्रसाद प्रवीण मोदी सत्र 26- 27 के अध्यक्ष नवीन आर्य असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार सभी रोटेरियन ने क्लब असेंबली की महत्व एवं उसकी अहमियत पर प्रकाश डाला।
रोटरी कोडरमा के विभिन्न स्थाई परियोजनाओं का रिपोर्ट दिया मुख्य अतिथि पटना से आई जिला गवर्नर नम्रता ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा के क्षेत्र में रोटरी लोकतंत्र का जीता जागता उदाहरण है। यहां प्रतिवर्ष अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी समाज सेवा के क्षेत्र मानवता की सेवा में अपना योगदान देते हैं और 365 दिन के बाद नए पदाधिकारी आते हैं अपने आप ही उनका कार्यकाल समाप्त हो जाता है। रोटरी की सेवा संस्कार ही इसकी खूबसूरती है जीवन में अच्छा इंसान बनना जरूरी है और इसके लिए रोटरी एक सही प्लेटफॉर्म है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
