Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'सशक्त बेटी, स्वस्थ मन' अभियान: बालिकाओं को दी गई स्वच्छता व मेंटल हेल्थ की काउंसिलिंग

विशेषज्ञ बोलीं: पीरियड्स पर चुप्पी तोड़ो, तनाव से लड़ने के लिए 'अपनी भावना पहचानो'

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'सशक्त बेटी, स्वस्थ मन' अभियान: बालिकाओं को दी गई स्वच्छता व मेंटल हेल्थ की काउंसिलिंग
(फ़ोटो)

मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में 'सशक्त बेटी, स्वस्थ मन' अभियान के तहत बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञ कोमल घोष ने छात्राओं को तनाव प्रबंधन और शारीरिक बदलावों पर खुलकर संवाद करने के लिए प्रेरित किया।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में बुधवार को कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं के लिए 'स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। सभागार में आयोजित इस काउंसलिंग सत्र का उद्देश्य किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों को लेकर छात्राओं को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं काउंसलर  कोमल घोष ने पहले सत्र में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, "पीरियड्स कोई शर्म या बीमारी नहीं, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। साफ-सफाई रखना, सही सैनिटरी उत्पाद चुनना और दर्द होने पर संकोच छोड़कर माँ या शिक्षिका से बात करना बहुत जरूरी है।" इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड के सही इस्तेमाल और सुरक्षित निपटान की जानकारी भी दी गई।

दूसरे सत्र में मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए श्रीमती घोष ने कहा, "किशोरावस्था में पढ़ाई का दबाव, शरीर में बदलाव और दोस्तों से तुलना के कारण तनाव, एंग्जायटी और मूड स्विंग आम हैं। अपनी भावनाओं को पहचानो, उन्हें डायरी में लिखो, भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करो। जरूरत पड़े तो मदद मांगने में हिचकिचाओ मत।"

विद्यालय की जूनियर हेड मिस्ट्रेस तनुश्री सरकार ने बताया, "हम सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देना चाहते। बेटियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए हर 3 महीने में ऐसे काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएँगे।" सत्र के अंत में छात्राओं ने बेझिझक सवाल पूछे। कई छात्राओं ने कहा, "आज बहुत सी बातें पहली बार साफ हुईं। अब पीरियड्स और मूड स्विंग को लेकर डर नहीं लगता।"

Read More.. Koderma News: मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने किया केशलौच, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इस अवसर पर विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाएँ और 200 से अधिक छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन 'मैं सक्षम हूँ, मैं सशक्त हूँ' के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।गंगवाल आदि लोग मौजूद थे।

Read More.. Koderma News: जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट